प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी अखंड भारत की कल्पना और राष्ट्रीय एकीकरण की दृढ़ संकल्पना आज भी देश को प्रेरणा देती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पटेल जी के सपने को आगे बढ़ाएं और देश के विकास में अपना योगदान दें।


