केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल की अध्यक्षता में पंचायती राज मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण शासन, पंचायती राज संस्थाओं और जिला पंचायतों से जुड़े विषयों पर हिंदी भाषा में सामग्री की उपलब्धता, अनुवाद की गुणवत्ता और भाषा नीति के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।


