केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में ‘तक्षणम’ नामक विशेष कला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस महोत्सव में देशभर से आए 150 कलाकारों की 250 से अधिक मूर्तियों और कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया, जिसने दर्शकों को भारतीय शिल्प कला के विविध रूपों से जोड़ा।



