सामग्री पर जाएँ
journalismindia
जर्नलिज्म इंडिया | सही बात लिखें

राज्योत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में साहसिक पर्यटन गतिविधियों का आयोजन

राज्योत्सव कार्यक्रम में उत्तरकाशी जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं को साहसिक खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

journalismindia
2 मिनट में पढ़ें

अन्य भाषा मेंবাংলাEnglishاردو

Relevance: Ordinary

Slug: राज्योत्सव

Category: Local updates, Government, Youth, Sport, Planning

राज्योत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में साहसिक पर्यटन गतिविधियों का आयोजन

राज्योत्सव कार्यक्रम में उत्तरकाशी जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं को साहसिक खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

12 नवम्बर 2026, उत्तरकाशी: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में उत्तरकाशी जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं को साहसिक खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग की ओर से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से जिले में जल आधारित साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की पहल की जा रही है।

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज विभिन्न विभागों की ओर से गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन गोष्ठियों के माध्यम से संबंधित विभागों की योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति, लोक कला एवं लोक परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

पर्यटन विभाग की ओर से संचालित इन गतिविधियों के तहत जोशियाड़ा झील में बेसिक कयाकिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कयाकिंग की आधारभूत तकनीकों, सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके माध्यम से पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही जनपद में जल आधारित साहसिक पर्यटन की नई संभावनाओं को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इन आयोजनों से जोशियाड़ा और चिन्यालीसौड़ झील को जल क्रीड़ा एवं साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्रों के रूप में विकसित करने के प्रयासों के साथ ही स्थानीय युवाओं को भी आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।

संलग्न- फोटो एवं वीडियो

शेयर करें:

और ख़बरें