सामग्री पर जाएँ
journalismindia
जर्नलिज्म इंडिया | सही बात लिखें

कृषि मंत्री नेताम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिनाईं कृषि विभाग की उपलब्धियां

कृषि मंत्री नेताम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कृषक उन्नति योजना से 25 लाख से अधिक किसानों को 35 हजार 904 करोड़ रुपये का भुगतान, फसल विविधीकरण और श्री अन्न उत्पादन को मिल रहा प्रोत्साहन किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार -कृषि मंत्री रामविचार नेताम

journalismindia
1 मिनट में पढ़ें

अन्य भाषा मेंবাংলাEnglishاردو

रायपुर, 13 नवंबर 2026

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ वर्ष दो हजार तेईस से दो हजार पच्चीस तक प्रदेश के पच्चीस लाख से अधिक किसानों को पैंतीस हजार नौ सौ चार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। श्री नेताम ने बताया कि धान के स्थान पर अन्य फसल लेने वाले किसानों के लिए सहायता राशि बढ़ाकर पन्द्रह हजार रुपये प्रति एकड़ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की खेती करने वाले किसानों को दस हजार रुपये प्रति एकड़ सहायता दी जाएगी। इसके लिए अब तक चार लाख छब्बीस हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है।

शेयर करें:

और ख़बरें