मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिले को दी 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपये की लागत के 53 विकास कार्यों का शिलान्यास किया
मुंगेली , 13 नवंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली में 465 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपये की लागत के 53 विकास कार्यों का शिलान्यास किया
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले में सड़क, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद थे
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







