आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, निशा भगत मामले में कार्रवाई की मांग
Relevance: PRIORITY Slug: AADIVASI RAJYAPAL MULAKAAT Short Headline: आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, निशा भगत मामले में कार्रवाई की मांग Synopsis: विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात, निशा कुमारी भगत मामले में कार्रवाई की मांग, नामजद आरोपियों के अविलंब गिरफ्तारी की मांग। Category: Government , Planning , Crime , Police Deadline: 13 NOV, RANCHI 13 नवंबर, रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बबलू मुण्डा के नेतृत्व में क
Relevance: PRIORITY
Slug: AADIVASI RAJYAPAL MULAKAAT
Short Headline: आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, निशा भगत मामले में कार्रवाई की मांग
Synopsis: विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात, निशा कुमारी भगत मामले में कार्रवाई की मांग, नामजद आरोपियों के अविलंब गिरफ्तारी की मांग।
Category: Government , Planning , Crime , Police
Deadline: 13 NOV, RANCHI
13 नवंबर, रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बबलू मुण्डा के नेतृत्व में केन्द्रीय सरना समिति, जनजाति सुरक्षा मंच, झारखण्ड आदिवासी सरना विकास समिति सहित विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर निशा कुमारी भगत के मामले में नामजद आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि निशा कुमारी भगत ने अपनी मृत्यु से पूर्व 3 जुलाई को पिठोरिया थाना तथा 13 जुलाई को साइबर थाना, राँची में रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने से संबंधित लिखित शिकायतें दी थीं। इसके अतिरिक्त, उनके घर में चोरी की घटना के संबंध में 22 जुलाई को पिठोरिया थाना में भी लिखित शिकायत दी गई थी। प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि इन शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने निशा कुमारी भगत की मृत्यु के मामले की निष्पक्ष जाँच कराने तथा नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही, राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए वर्तमान सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग भी की।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)




