सामग्री पर जाएँ
journalismindia
जर्नलिज़म इंडिया | अपनी समाचार, अपनी भाषा

पुरुष होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित

पौड़ी जिले में पुरुष होमगार्ड के 60 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।

journalismindia
1 मिनट में पढ़ें
PB-SHABD

Relevance: Priority

Slug: Home guard

Category: Local updates, Police

पुरुष होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित

पौड़ी जिले में पुरुष होमगार्ड के 60 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।

11 नवम्बर 2026, पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जिले में पुरुष होमगार्ड के 60 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स विनोद सिंह ने बताया कि जिले में पुरुष होमगार्ड के कुल 60 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इनमें अनारक्षित श्रेणी के 30, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छह, अन्य पिछड़ा वर्ग के 19 और अनुसूचित जनजाति के पांच पद शामिल थे। उन्होंने बताया कि भर्ती के तहत 6 से 23 जून 2026 तक पौड़ी के रांसी खेल मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, शैक्षिक योग्यता और निर्धारित मानकों के आधार पर प्राप्तांकों का मूल्यांकन कर अंतिम परिणाम जारी किया गया है।

शेयर करें:

और ख़बरें