आज राष्ट्रीय शिक्षा दिवस है
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ऐसी शिक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है
journalismindia
1 मिनट में पढ़ें
रायपुर, 11 नवंबर 2026
आज राष्ट्रीय शिक्षा दिवस है इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ऐसी शिक्षा व्यवस्था बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है, जो सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करे और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ऐसी शिक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो नवाचार को प्रोत्साहित करे और कौशल विकास को बढ़ावा दे। उन्होंने कहा कि इससे हर विद्यार्थी देश की प्रगति में योगदान देने के लिए सशक्त होगा।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)


