सामग्री पर जाएँ
journalismindia
जर्नलिज़म इंडिया | अपनी समाचार, अपनी भाषा

रायसेन- 17 नवंबर को लगेगा जिला स्तरीय युवा संगम मेला, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

journalismindia
1 मिनट में पढ़ें
रायसेन- 17 नवंबर को लगेगा जिला स्तरीय युवा संगम मेला, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

रायसेन जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 नवंबर को शासकीय आईटीआई रायसेन में जिला स्तरीय युवा संगम मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

कलेक्टर रोहित सिसोनिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में भोपाल, मंडीदीप और रायसेन सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां युवाओं की भर्ती करेंगी। इसके लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई और इंजीनियरिंग डिप्लोमा एवं डिग्री धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

इसके अलावा स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं, आर्थिक सहायता और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी।

शेयर करें:

और खबरें: शिक्षा