राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शिल्पकारों की प्रतिभाओं के प्रदर्शन के लिए ‘शिल्प समागम मेला 2026’ का उद्घाटन आज शाम को ‘दिल्ली हाट’ में डॉ. वीरेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। यह आयोजन पारंपरिक कलाओं और कारीगरी को नए युग के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास है, जिसमें देश-विदेश से आने वाले शिल्पकारों के विविध कारीगरी के नमूने दर्शकों के लिए उपलब्ध हैं।


