15 नवंबर को रायगढ़ के धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन
जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह : शिक्षण संस्थानों में गूंजेंगी जनजातीय वीरों की शौर्यगाथाएं

रायपुर, 12 नवंबर 2026
स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पंद्रह नवंबर को प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इनमें स्वास्थ्य, महिला और बाल विकास, कृषि, वन, ऊर्जा, पंचायत तथा ग्रामीण विकास विभाग शामिल होंगे। प्रदर्शनी के माध्यम से जनजातीय समुदाय के हित में संचालित योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।
वहीं, ग्यारह से अट्ठारह नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)




