गुजरात- वडनगर में विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ
गुजरात के वडनगर में विश्व शांति और लोककल्याण के उद्देश्य से भव्य विश्व शांति महायज्ञ की आज से शुरुआत हो गई है।
journalismindia
1 मिनट में पढ़ें
नवंबर 11, नई दिल्ली: गुजरात के वडनगर में विश्व शांति और लोककल्याण के उद्देश्य से भव्य विश्व शांति महायज्ञ की आज से शुरुआत हो गई है।
श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित इस 10 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में देशभर से वैदिक विद्वान और श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। महायज्ञ में वैदिक परंपराओं के अनुसार कई विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)




