सामग्री पर जाएँ
journalismindia
जर्नलिज्म इंडिया | सही बात लिखें

आज भाईदूज का पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है

राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में भाईदूज के मौके पर बहनों ने भाईयों के माथे पर तिलक लगाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाईयों ने भी बहनों को उपहार दिए।

journalismindia
1 मिनट में पढ़ें
PB-SHABD

रायपुर, 11 नवंबर 2026

आज भाईदूज का पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में भाईदूज के मौके पर बहनों ने भाईयों के माथे पर तिलक लगाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाईयों ने भी बहनों को उपहार दिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाई दूज के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेम और स्नेह के विशेष रिश्ते का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रदेशवासियों को भाईदूज पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं, प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज मातर का त्यौहार भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कुछ स्थानों में अखाड़े के साधकों ने आकर्षक करतब दिखाए। गौरतलब है कि आज के दिन राउत समुदाय के लोग मैदान में गायों के झुंड के बीच हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं। साथ ही पारंपरिक लोकनृत्य राउत नाचा का भी प्रदर्शन करते हैं।

शेयर करें:

और खबरें: राष्ट्रीय