धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन भूमि हस्तांतरण की सशर्त अनुशंसा, चैंबर ने जताई खुशी
Relevance: PRIORITY Slug: FJCCI KHUSHI Short Headline: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन भूमि हस्तांतरण की सशर्त अनुशंसा, चैंबर ने जताई खुशी Synopsis: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में बड़ी प्रगति, 99.256 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण की सशर्त अनुशंसा का झारखंड चैंबर ने किया स्वागत, केंद्र से जल्द अंतिम स्वीकृति देने का आग्रह। Category: Economy , Government , Planning , Transportation Deadline: 12 NOV, RANCHI 12 नवंबर, रांची: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। एयरप

Relevance: PRIORITY
Slug: FJCCI KHUSHI
Short Headline: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन भूमि हस्तांतरण की सशर्त अनुशंसा, चैंबर ने जताई खुशी
Synopsis: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में बड़ी प्रगति, 99.256 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण की सशर्त अनुशंसा का झारखंड चैंबर ने किया स्वागत, केंद्र से जल्द अंतिम स्वीकृति देने का आग्रह।
Category: Economy , Government , Planning , Transportation
Deadline: 12 NOV, RANCHI
12 नवंबर, रांची: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। एयरपोर्ट के लिए 99.256 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने सशर्त अनुशंसा की है। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस फैसले का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार से जल्द अंतिम स्वीकृति देने का आग्रह किया है।
चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने इस पहल के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और मंत्रालय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट कोल्हान क्षेत्र के व्यवसायियों और उद्यमियों की लंबे समय से चली आ रही मांग है। बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से निवेश को बढ़ावा मिलेगा और उद्योगों, एमएसएमई तथा व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
वहीं, चैंबर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि यह परियोजना पूरे झारखंड के आर्थिक और औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि प्रस्ताव के नई दिल्ली स्थित मंत्रालय मुख्यालय पहुंचने के बाद वन स्वीकृति की अंतिम प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि एयरपोर्ट निर्माण का रास्ता जल्द साफ हो सके।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)




