सामग्री पर जाएँ
journalismindia
जर्नलिज्म इंडिया | सही बात लिखें

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को सीएम और डीजीपी ने नहीं दिया समय, भाजपा ने लगाए आरोप

Relevance: PRIORITY Slug: BJP ON STATE Short Headline: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को सीएम और डीजीपी ने नहीं दिया समय, भाजपा ने लगाए आरोप Synopsis: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने राज्य सरकार और तंत्र पर उठाए सवाल, कहा- राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के साथ राज्य सरकार का व्यवहार संवैधानिक संस्थाओं का अपमान। Category: Politics Deadline: 12 NOV, RANCHI 12 नवंबर, रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के झारखंड दौरे

journalismindia
2 मिनट में पढ़ें

अन्य भाषा मेंবাংলাEnglishاردو

PB-SHABD

Relevance: PRIORITY

Slug: BJP ON STATE

Short Headline: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को सीएम और डीजीपी ने नहीं दिया समय, भाजपा ने लगाए आरोप

Synopsis: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने राज्य सरकार और तंत्र पर उठाए सवाल, कहा- राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के साथ राज्य सरकार का व्यवहार संवैधानिक संस्थाओं का अपमान।

Category: Politics

Deadline: 12 NOV, RANCHI

12 नवंबर, रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के झारखंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और राज्य के डीजीपी द्वारा उनसे मुलाकात के लिए समय नहीं देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह राज्य सरकार की महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं के खिलाफ लगातार गंभीर घटनाएं हो रही हैं। आदिवासी समाज की आवाज उठाने वाली निशा भगत, रूपा तिर्की और संध्या तोपनो जैसे मामले सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। हाल ही में हजारीबाग में नौ वर्षीय बच्ची के साथ हुई घटना भी बेहद चिंताजनक है।

संदीप वर्मा ने कहा कि राज्य में महिलाओं से जुड़ी इतनी घटनाएं होने के बावजूद सरकार ने अब तक महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग का गठन नहीं किया है। यह समझ से परे है कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के दौरे के दौरान न तो स्थानीय उपायुक्त और एसपी उनसे मिलने पहुंचे और न ही मुख्यमंत्री और डीजीपी ने मुलाकात करना जरूरी समझा।

उन्होंने कहा कि निशा भगत मामले में सरकार विपक्ष के दबाव में सीबीआई जांच की अनुशंसा कर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है। यदि सरकार वास्तव में संवेदनशील होती, तो मुख्यमंत्री या उनके मंत्री पीड़ित परिवार से मिलने जरूर जाते। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार में शामिल किसी भी दल के प्रतिनिधि ने अब तक परिवार से मिलना जरूरी नहीं समझा।

संदीप वर्मा ने राज्य सरकार से मांग की कि महिलाओं के खिलाफ होने वाली घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के प्रति अपने व्यवहार पर सरकार स्पष्टीकरण दे और राज्य की जनता से माफी मांगे। साथ ही झारखंड में अविलंब महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग का गठन किया जाए, ताकि आम लोगों को न्याय के लिए भटकना न पड़े।

शेयर करें:

और खबरें: राजनीति