छत्तीसगढ़ में वर्ष 2027 के सरकारी अवकाश घोषित
अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2027 में प्रदेशभर के शासकीय कार्यालयों के लिए कुल 25 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं
journalismindia
1 मिनट में पढ़ेंरायपुर, 12 नवंबर 2026
छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2027 के लिए प्रदेश के शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू होने वाले सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 27 अक्टूबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है.
अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2027 में प्रदेशभर के शासकीय कार्यालयों के लिए कुल 25 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं. इनमें गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, होली, ईद-उल-फितर, गुड फ्राइडे, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली और क्रिसमस सहित प्रमुख पर्व एवं राष्ट्रीय दिवस शामिल हैं.
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)






