अमरोहा में बीजेपी ने घोषित किए चारों विधानसभा प्रभारी
journalismindia
1 मिनट में पढ़ें
अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी ने अमरोहा जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए नए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद इन नामों पर मुहर लगाई गई है।घोषणा के अनुसार, धनौरा विधानसभा सीट से अशोक पाल, नौगांवा सादात से विशेष गुप्ता, अमरोहा से सुरेश सैनी और हसनपुर से सुमन त्यागी को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।इस तरह जिले की चारों विधानसभा सीटों पर पार्टी ने जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)



