शिवपुरी- केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने किया ₹30.48 करोड़ की लागत से नवनिर्मित भड़ौता पुल का लोकार्पण
केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल अपने तीन दिवसीय शिवपुरी प्रवास के दौरान कल कोलारस विधानसभा क्षेत्र को कुल ₹38.92 करोड़ की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी।
इस अवसर पर उन्होंने सिंध नदी पर ₹30.48 करोड़ की लागत से नवनिर्मित ‘भड़ौता पुल’ सहित प्रमुख सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी और स्थानीय जनसुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ₹30.48 करोड़ की लागत से निर्मित यह पुल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण विकास उपलब्धि है। इस अवसर पर उन्होंने कुल ₹38.92 करोड़ की विभिन्न सड़क एवं पुल निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। लोकार्पण के पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ नवनिर्मित पुल पर पैदल चलकर निर्माण कार्य का जायजा लिया और गुणवत्ता का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पुल के समीप खेत में कार्य कर रहे एक स्थानीय किसान भाई से आत्मीय संवाद कर खेती-किसानी के अनुभव भी जाने।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)






