सामग्री पर जाएँ
journalismindia
जर्नलिज्म इंडिया | सही बात लिखें

दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देंगे: मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार देर सांय हरोली के जखेवाल (बीटन) में आयोजित पावन दंगल में शिरकत की।

journalismindia
2 मिनट में पढ़ें

अन्य भाषा मेंবাংলাEnglishاردو

PB-SHABD

दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देंगे: मुकेश अग्निहोत्री 24 वर्षों से लगातार दंगल में बुलाए जाने पर मुकेश अग्निहोत्री ने जताया आभार

नवंबर 13, ऊना (हिमाचल प्रदेश): उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार देर सांय हरोली के जखेवाल (बीटन) में आयोजित पावन दंगल में शिरकत की। दंगल कमेटी और पंचायत प्रतिनिधियों ने दंगल में शिरकत करने पर उनका पारम्परिक रीती से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने पहलवानों के मुकाबले देखे और संत बाबा अनूप महाराज का भी आशीर्वाद लिया। अपने संबोधन में अग्निहोत्री ने कहा कि संत बाबा ढांगू वाले महाराज के इस पावन दंगल से उनका 24 वर्षों का जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि महाराज ने लगातार 24 वर्षों तक मुझे इस दंगल में बुलाया और यहां की धरती और बाबा जी से मुझे जो प्यार मिला है, उसे मैं कभी लौटा नहीं सकता। विधायक के रूप में 25 वर्षों तक सेवा का अवसर देने के लिए मैं हलके की जनता का आभारी हूं।” उन्होंने कहा कि संत बाबा अनूप महाराज का आशीर्वाद भी हलके की जनता को मिल रहा है। उन्होंने दंगल को उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ और हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा दंगल बताते हुए कहा कि इसकी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। अग्निहोत्री इस अवसर पर खेल मैदान के विकास के लिए 30 लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने पावन दंगल के आयोजन के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। पंचायत घर के निर्माण के लिए 1 करोड़ 14 लाख रुपये देने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की गलियों और सड़कों के लिए मांगी गई 25 लाख रुपये की राशि कार्यक्रम से पहले ही जारी कर दी गई है। उप मुख्यमंत्री ने संत बाबा ढांगू वाले महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके मानव कल्याण और समाजसेवा के कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि महाराज ने अस्पताल और गौशाला चलाकर सेवा की तथा शिक्षा के महत्व को समझते हुए बीटन में कॉलेज स्थापित किया। उन्होंने कॉलेज में नए पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग पर कहा कि संत बाबा अनूप महाराज और स्थानीय प्रतिनिधियों के निर्देशानुसार बैठकर पाठ्यक्रम तय किए जाएंगे और अगले अप्रैल से उन्हें शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराज द्वारा लगाया गया शिक्षा का पौधा आगे भी फलता-फूलता रहेगा। अग्निहोत्री ने बताया कि हरोली क्षेत्र में वर्तमान में तीन कॉलेज, 33 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एक केंद्रीय विद्यालय, ट्रिपल आईटी, लॉ कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज सहित शिक्षा के अनेक संस्थान हैं। उन्होंने कहा कि बीटन कॉलेज को भी व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने पंचायत प्रधान सेवानाथ द्वारा रखी गई मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया और आयोजन में मिले स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

कैप्शन: कार्यक्रम के दौरान सम्बोधन देते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

शेयर करें:

और ख़बरें