सामग्री पर जाएँ
journalismindia
जर्नलिज्म इंडिया | सही बात लिखें

लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है एसआईआर : केन्द्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान कहा कि केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

journalismindia
1 मिनट में पढ़ें

अन्य भाषा मेंবাংলাEnglishاردو

PB-SHABD

रायपुर, 13 नवंबर 2026

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले रायपुर प्रवास पर हैं। रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दलितों, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। श्री अठावले ने कहा कि कहा कि देश में सड़क, हवाई संपर्क और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए।

शेयर करें:

और खबरें: राष्ट्रीय