पीएम मोदी ने छठ महापर्व की देशवासियों को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महापर्व छठ और नहाय-खाय के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी व्रतियों के प्रति सम्मान जताते हुए छठी मइया से सबके कल्याण की कामना की।
journalismindia
1 मिनट में पढ़ें
नवंबर 13, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महापर्व छठ के शुभारंभ और नहाय-खाय के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी व्रतियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए छठी मइया से सबके कल्याण की कामना की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट कर लिखा, "लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।"
(फाइल फोटो- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी)
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)




