प्रदेश में कल 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी
प्रदेश में कल पन्द्रह नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। इस वर्ष प्रदेश के साढ़े सत्ताईस लाख से अधिक किसानों से इकतीस सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम इक्कीस क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की जाएगी।

रायपुर, 14 नवंबर 2026
प्रदेश में कल पन्द्रह नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। इस वर्ष प्रदेश के साढ़े सत्ताईस लाख से अधिक किसानों से इकतीस सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम इक्कीस क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए प्रदेशभर में इकतीस सौ धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। धान खरीदी को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, धान की गुणवत्ता जांच के उपकरण, सुरक्षित भंडारण तथा परिवहन संबंधी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी गई है। किसानों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, छाया और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)




