सामग्री पर जाएँ
journalismindia
जर्नलिज्म इंडिया | सही बात लिखें

नगरीय प्रशासन विभाग और सूडा द्वारा कल होगा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन’

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव पथ विक्रेताओं से करेंगे संवाद, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकों और निकायों का होगा सम्मान, लाभार्थियों को चेक, यूपीआई पेमेंट बॉक्स और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे’ ’वित्तीय साक्षरता और डिजिटल भुगतान की जानकारी के साथ फूड स्टॉल, प्रदर्शनी, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन’

journalismindia
1 मिनट में पढ़ें

अन्य भाषा मेंবাংলাEnglishاردو

PB-SHABD

रायपुर, 13 नवंबर 2026

राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कल चौदह नवंबर को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समारोह में उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव शामिल होंगे और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वरोजगार कर रहे पथ विक्रेताओं से सीधा संवाद करेंगे।

इस अवसर पर योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकों, उनकी शाखाओं और नगरीय निकायों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही लाभार्थियों को चेक, यूपीआई पेमेंट बॉक्स और प्रशस्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि महोत्सव में वित्तीय समावेशन और वित्तीय साक्षरता पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक, विभिन्न बैंकों तथा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के अधिकारी जानकारी देंगे। डिजिटल पेमेंट एग्रीगेटर्स द्वारा डिजिटल भुगतान अभियान के बारे में बताया जाएगा। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक भी होंगे।

शेयर करें:

और ख़बरें