कबीरधाम जिले में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत
कबीरधाम जिले में कल हुए एक सड़क हादसे हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बनिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हुए हैं।

कबीरधाम, 12 नवंबर 2026
कबीरधाम जिले में कल हुए एक सड़क हादसे हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बनिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में दो मोटरसाइकिलें शामिल थीं। पहली मोटरसाइकिल पर भूपेंद्र कश्यप , उनकी बेटी ऋतु कश्यप और बेटा पंकज कश्यप सवार थे। हादसे में तीनों की मौत हो गई,
वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे।
सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)




