शहर के विकास के साथ किसी की रोजी-रोटी और परिवार की छत प्रभावित नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री डॉ यादव
उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल उज्जैन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सहभागिता की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ-2028 के भव्य आयोजन के लिए ₹1,211 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही, सड़क निर्माण के लिए अपनी भूमि देने वाले किसानों को मुआवजा राशि भी वितरित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों को राज्य सरकार नि:शुल्क आवास उपलब्ध कराएगी। वहीं प्रभावित किराएदार दुकानदारों के लिए यूडीए और नगर निगम द्वारा मार्केट विकसित कर दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी। शहर के विकास के साथ किसी की रोजी-रोटी और परिवार की छत प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जिन किसानों की जमीन ली जाएगी, उन्हें बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)

