बालाघाट- आदिवासी विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, प्रतिभा योजना में 31 दिसंबर तक करें आवेदन

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रतिभा योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत निर्धारित पाठ्यक्रमों एवं संस्थानों में प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिया जाएगा।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी MPTAASC पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों को भी पात्र विद्यार्थियों को योजना की जानकारी देकर आवेदन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)



