सामग्री पर जाएँ
journalismindia
जर्नलिज़म इंडिया | अपनी समाचार, अपनी भाषा

अनूपपुर- उड़ीसा की एसआरएलएम टीम ने अनूपपुर में आजीविका गतिविधियों का किया अवलोकन

इंटर स्टेट शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत उड़ीसा के जाजपुर जिले की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) की 50 सदस्यीय टीम ने अनूपपुर जिले में संचालित आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया।

journalismindia
1 मिनट में पढ़ें

भ्रमण के दौरान टीम ने पुष्पराजगढ़ विकासखंड में स्व सहायता समूहों एवं उनके परिसंघों द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान टीम ने कोदो प्रोसेसिंग इकाई, बेकरी इकाई तथा आजीविका उन्नत एग्रो प्रोसेसिंग सेंटर का अवलोकन किया। इस दौरान टीम ने कोदो प्रोसेसिंग, बेकरी उत्पादों के निर्माण, तुअर एवं चना दाल की प्रोसेसिंग, मसाला निर्माण तथा पैकेजिंग की प्रक्रिया को समझा। साथ ही स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित इन इकाइयों के माध्यम से आजीविका संवर्धन एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान टीम मॉडल सीएलएफ जीवनदायिनी की बैठक में भी शामिल हुई। बैठक में सीएलएफ के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यप्रणाली एवं आय-व्यय की जानकारी साझा की गई। सीएलएफ की दीदियों ने अपने कार्यों, अनुभवों एवं आजीविका गतिविधियों के संचालन से जुड़ी जानकारी टीम के साथ साझा की।

शेयर करें:

और ख़बरें