सामग्री पर जाएँ
journalismindia
जर्नलिज़म इंडिया | अपनी समाचार, अपनी भाषा

CM योगी का अखिलेश पर तंज, 2017 से पहले भर्ती आयोगों पर था 'सैफई सिंडिकेट' का कब्जा

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। सीएम योगी ने 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था को लेकर 'सैफई सिंडिकेट' और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

journalismindia
1 मिनट में पढ़ें
PB-SHABD

नवंबर 11, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भैया दूज के मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम से विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है।

सीएम योगी ने 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था को लेकर 'सैफई सिंडिकेट' और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, तो वहीं अपनी सरकार की साढ़े 9 साल की उपलब्धियां भी गिनाईं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपे और 4,300 किसान परिवारों को 215 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।

फाइल फोटो- योगी आदित्यनाथ, सीएम, उत्तर प्रदेश

शेयर करें:

और खबरें: राष्ट्रीय