छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे
journalismindia
1 मिनट में पढ़ें
गरियाबंद जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में बीती रात हुए सड़क हादसे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार सवार पति उसकी पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। मृतक फिंगेष्वर थाना क्षेत्र के पसौद गांव का रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सभी रायपुर से दिवाली मनाकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच राजिम के टीला एनीकट में कार बेकाबू होकर महानदी में गिर गई।
वहीं, जषपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक तिरालिस पर ट्रक और बस के बीच हुई टक्कर ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक यात्री बस पटना से रायपुर आ रही थी। इसी दौरान कुनकुरी के सलियाटोली में ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)




