अहमदाबाद को 1,024 करोड़ की सौगात, अमित शाह ने कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद को विकास की बड़ी सौगात दी। अमित शाह ने शहर को 1,024 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
journalismindia
1 मिनट में पढ़ेंनवंबर 09, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद को विकास की बड़ी सौगात दी। अमित शाह ने शहर को 1,024 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
अमित शाह ने एस.जी. हाईवे पर गुजरात के सबसे लंबे 5.8 किलोमीटर के सिक्स लेन ब्रिज का उद्घाटन किया तो वहीं नॉलेज हब सेंटर, अर्बन हेल्थ सेंटर और रामापीर ना टेकरा में पुनर्वासित आवासों का भी लोकार्पण किया गया। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।
अहमदाबाद के विकास को नई रफ्तार देने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 1,024 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कुल 27 विकास कार्यों के जरिए शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देने की दिशा में कदम बढ़ाया गया।
एस.जी. हाईवे पर ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए 464 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार गुजरात के सबसे लंबे 5.8 किलोमीटर के सिक्स लेन ब्रिज का उद्घाटन किया गया। इस ब्रिज से पश्चिमी अहमदाबाद और गांधीनगर की ओर रोजाना सफर करने वाले करीब 2 लाख वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
फोटो- X(@AmitShah)
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)





