सामग्री पर जाएँ
journalismindia
जर्नलिज़म इंडिया | अपनी समाचार, अपनी भाषा

विश्व टीकाकरण दिवस आज

विश्व टीकाकरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने उचित समय और पूर्ण टीकाकरण के माध्यम से हर बच्चे और गर्भवती महिला को सुरक्षित रखने की देश की प्रतिबद्धता दोहराई है।

journalismindia
1 मिनट में पढ़ें
PB-SHABD

रायपुर, 10 नवंबर 2026

आज विश्व टीकाकरण दिवस है इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने उचित समय और पूर्ण टीकाकरण के माध्यम से हर बच्चे और गर्भवती महिला को सुरक्षित रखने की देश की प्रतिबद्धता दोहराई है।

सोशल मीडिया संदेश में श्री नड्डा ने कहा कि पोलियो और मातृ तथा नवजात शिशुओं के टिटनेस उन्मूलन में भारत की उपलब्धियां निरंतर टीकाकरण प्रयासों का परिणाम हैं।

उन्होंने सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम, यू-विन डिजिटल प्लेटफॉर्म और मिशन इंद्रधनुष अभियान जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके माध्यम से जीवनरक्षक टीकों की पहुंच बढ़ रही है।

श्री नड्डा ने कहा कि टीके की हर खुराक महत्वपूर्ण है और कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण के लाभ से वंचित नहीं रहने चाहिए।

शेयर करें:

और खबरें: स्वास्थ्य